Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
गणतंत्र दिवस: झांकी में दिखेगी जागेश्वर धाम की झलक

अल्मोड़ा । राजधानी में होने वाले गणतंत्र दिवस में इस बार अल्मोड़ा के जागेश्वर मंदिर समूह की झलक भी देखने को मिलेगी। गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं । इस बार की झांकी मानसखंड पर आधारित है ।
गणतंत्र दिवस मे झांकी मुख्य आकर्षण होती है । इस वर्ष गणतंत्र दिवस में 17 राज्यों की झांकी सम्मिलित की गई है। रक्षा मंत्रालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम, राष्ट्रीय रंगशाला में विभिन्न राज्यों से आये कलाकारों ने अपने अपने राज्यो की झलक पेश की । उत्तराखण्ड के कलाकारों ने परमपरागत वेशभूषा में आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस बार की झांकी का थीम सांग उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति पर आधारित है । सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक के नेतृत्व मे 18 अन्य कलाकार झांकी में भागीदारी करेंगे ।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›