Report by : कालू वर्मा
Published at :
घर से भागकर आए दो किशोरों को किया रेस्क्यू

बालगृह में किया दाखिल, परिजनों को खोजने के प्रयास
हरिद्वार। गुमशुदा एवं अपहत बालक-बालिकाओं की तलाश के दौरान सोमवार को Anti Human Trafficking Unit (A.H.T.U.) हरिद्वार ने दो बालकों को हरकी पैड़ी सुभाष घाट, बिरला घाट पर लावारिस स्थिति में रेसक्यू किया है।
बालकों से पूछताछ की गई तो बालक अकील उम्र 16 वर्ष निवासी ग्राम नगीना धामपुर बिजनौर है। उसने बताया कि पिता द्वारा नशा करते हुए देखने व डांटा। जिसके बाद घर से भागकर यहां आ गया। दूसरे बालक दीपक उम्र 13 वर्ष निवासी लोको शेड समीप रेलवे स्टेशन मुरादाबाद है, उसने बताया कि उसके
माता पिता की मृत्यु हो चुकी है। अपनी बहन के साथ मुरादाबाद में रहता था।
बच्चों द्वारा आधी-अधूरी जानकारी देने पर दोनों को मौके से रेस्क्यू करमेडिकल एवं अन्य कार्यवाही के पश्चात बाल कल्याण समिति रोशनाबाद के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

घर से भागकर आए दो किशोरों को किया रेस्क्यू


Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›