Connect with us

हरिद्वार

रुड़की में रोडवेज बस ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला, 40 मीटर तक घसीट ले गई, दोनों की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। रुड़की में मंगलवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। खटका और नगला इमरती के पास रोडवेज बस ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया। बस दोनों को करीब 40 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
हालांकि पीछे से आ रहे एसएसपी ने बस को रुकवाया और दोनों दोनों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मंगलवार को मंगलौर के आमखेड़ी गांव में हुए खूनी संघर्ष की घटना के बाद शाम के समय एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल मौका मुआयना करने जा रहे थे।
नगला इमरती और खटका के बीच उत्तराखंड रोडवेज की एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दो लोगों को चपेट में ले लिया। बस करीब 40 मीटर तक दोनों युवकों को घसीटते हुए ले गई। रोडवेज बस के पीछे ही एसएसपी का काफिला चल रहा था। एसएसपी ने किसी तरह से बस को रुकवाया। आननफानन पुलिस ने दोनों को बस के नीचे से निकाला। दोनों की मौत हो चुकी थी। उन्हें सिविल अस्पताल भिजवाया गया। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित किया और शव मोर्चरी में रखवा दिया।
पुलिस ने दोनों मृतकों की शिनाख्त मंदान (19) और शादाब (17) निवासी गढ़ी संघीपुर लक्सर के रूप में की है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। वहीं, एसएसपी प्रबेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं, सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बस के नीचे आने से करीब 40 मीटर तक दोनों घिसटते हुए गए तो देखते ही राहगीरों में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम भी माैके पर पहुंच गई। बताया कि उत्तराखंड रोडवेज परिवहन की बस को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement