Report by : CWN Desk
Published at :
मसूरी-देहरादून मार्ग पर रोडवेज बस खाई में गिरी, 2 लोगों की मौत, 25 घायल होने की आशंका
मसूरी-देहरादून मार्ग पर रोडवेज बस खाई में गिरी, 2 लोगों की मौत, 25 घायल होने की आशंका

यात्रियों की मची चीख-पुकार, बस में 40 लोग सवार बताए जा रहे हैं, राहत बचाव जारी

देहरादून। मसूरी-देहरादून मार्ग पर रोडवेज की एक बस एकाएक खाई में समा गई। जिससे जहां मौके पर यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। वहीं हादसे के कारण यहां सड़क के दोनों ओर जाम लगा हुआ है। हादसे में अभी तक 2 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है, जबकि 25 लोग के गभीर रूप से घायल होने की आंशका जताई जा रही है। बस में 40 लोग सवार बताए जा रहे हैं।
सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन एवं आईटीबीपी की टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार रोडवेज की एक बस रविवार दोपहर को मसूरी से देहरादून की ओर लौट रहीं थी। बताया गया है है कि जैसे ही बस मसूरी से पांच किमी पहले मसूरी देहरादून हाईवे पर शेर घड़ी के पास पहुंची तो एकाएक अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस- प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया है। आईटीबीपी एकेडमी के पास हादसा होने से आईटीबीपी के जवान भी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›