Connect with us

नई दिल्ली

रोडवेज: आज गढ़वाल मंडल में हड़ताल, 31 जनवरी की रात से पूरे प्रदेश में ठप रहेगी बस सेवा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

परिवहन कर्मियों की हड़ताल से यात्रियों को झेलनी पड़ सकती है परेशानी

हल्द्वानी। लंबित मांगों के समर्थन में रोडवेज कर्मचारियों का आंदोलन से बसों में सफर करने वालों की मुश्किल बढ़ सकती है। शुक्रवार को गढ़वाल मंडल के देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश व रुड़की समेत अन्य शहरों में रोडवेज बसों का संचालन बंद रहेगा। दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़, फरीदाबाद, गुरुग्राम, आगरा, लखनऊ, मुरादाबाद, बरेली, धर्मशाला, पानीपत, लुधियाना, सहारनपुर समेत अन्य मार्गों पर आवागमन करने वालों को परेशानी उठानी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत शारदा में डूबे दोनों बच्चों के शव बरामद

31 जनवरी को प्रदेश भर में रोडवेज सेवा ठप रहेगी।
रोडवेज प्रबंधन ने कर्मचारियों को सुलह वार्ता के लिए बीते दिनों बुलाया था, लेकिन रोडवेज के प्रबंध निदेशक रोहित मीणा खुद वार्ता में नहीं पहुंचे। इससे कर्मचारियों का आक्रोश बढ़ गया। उन्होंने आंदोलन स्थिगत करने से मना कर दिया। 31 जनवरी से पूरे प्रदेश में बेमियादी हड़ताल शुरू कर बसों का चक्का-जाम कर दिया जाएगा। करीब 3000 संविदा व विशेष श्रेणी कर्मचारियों के नियमितीकरण व तत्काल 500 बसों की खरीद की मांग को लेकर रोडवेज के पांच कर्मचारी संगठनों के संयुक्त मोर्चा ने सोमवार से आंदोलन शुरू किया हुआ है। सोमवार को टनकपुर मंडल और मंगलवार को नैनीताल मंडल में एक दिन की हड़ताल रही और बस संचालक शत प्रतिशत ठप रखा गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement