Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी उत्तरायणी मेला 2026: शोभायात्रा के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी, देखें ट्रैफिक अपडेट

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी में बुधवार को उत्तरायणी मेले की भव्य शोभायात्रा निकलेगी। शहर में वाहनों की ‘नो एंट्री’ रहेगी। यात्रा का रूट और ट्रैफिक डायवर्जन की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

हल्द्वानी। कुमाऊँ की सांस्कृतिक परंपरा के प्रतीक उत्तरायणी मेले की भव्य शोभायात्रा बुधवार को हल्द्वानी शहर में निकाली जाएगी। इस दौरान सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने शहर में भारी वाहनों की ‘नो एंट्री’ लागू की है। बुधवार सुबह 10 बजे से शोभायात्रा की समाप्ति तक पूरे शहर में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान प्रभावी रहेगा।
शोभायात्रा का शुभारंभ हीरानगर स्थित उत्थान मंच से होगा। यह यात्रा जेल रोड, कालाढूंगी तिराहा, रोडवेज चौराहा, तिकोनिया, वर्कशॉप लाइन, ताज चौराहा और सिंधी चौराहा होते हुए वापस हीरानगर में संपन्न होगी। यात्रा के दौरान शहर के मुख्य बाजारों में वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा और ट्रैफिक को बाईपास मार्गों से भेजा जाएगा।
पहाड़ से आने-जाने वाली बसों और भारी वाहनों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। बरेली और रामपुर रोड से आने वाली रोडवेज बसों को टीपी नगर और होंडा शोरूम तिराहे पर रोका जाएगा। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले वाहन नरीमन तिराहा से गौलापार रूट का प्रयोग करेंगे। सिडकुल की बसों को भी पंचायतघर और मोतीनगर से डायवर्ट कर आरटीओ रोड की ओर भेजा गया है।
छोटे वाहनों के लिए भी प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग तय किए हैं। काठगोदाम से आने वाले वाहन कॉलटैक्स और पनचक्की तिराहे से होकर लालडांठ की ओर निकल सकेंगे। पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे शोभायात्रा के दौरान वैकल्पिक मार्गों का चुनाव करें ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके। उत्तरायणी मेले को लेकर पूरे शहर में उत्साह का माहौल है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement