Connect with us

नई दिल्ली

ऋषिकेश फूलचट्टी के पास डूबा छात्र, यूपी के स्कूल का 60 छात्रों का दल आया था घूमने

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ऋषिकेश। थाना लक्ष्मणझूला द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि फूलचट्टी में आश्रम के पास एक किशोर गंगा नदी में डूब गया है जिसकी खोजबीन हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर SDRF टीम द्वारा HC किशोर कुमार के हमराह तत्काल रेस्क्यू हेतु घटनास्थल के लिए रवाना हुई। गंगा नदी में डूबा छात्र उत्तर प्रदेश से एक स्कूल से 60 बच्चों के ग्रुप में भ्रमण के लिए आया हुआ था, जो कक्षा सात का छात्र बताया जा रहा है। उक्त किशोर अपने साथियों के साथ नदी में नहाने गया था जहाँ पानी के तेज बहाव में आने से बह गया।
SDRF टीम द्वारा घटनास्थल से पशुलोक बैराज तक सभी संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 
डूबे किशोर का विवरण:-
साकिब पुत्र इसरार अहमद, 15 वर्ष, निवासी- ग्राम- हलौरा, तहसील- तुलसीपुर, उत्तरप्रदेश।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement