Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
रुवाल इलेवन ने 13 रनों से मैच जीतकर क्रिकेट ट्राफी पर किया कब्जा

सचिन भट्ट को मिला मैन ऑफ द मैच और धरम को मैन ऑफ द सीरीज से नवाजा
अल्मोड़ा। दन्या के रुवाल गाँव के जै कालिका क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट मैच आज संपन्न हो गया। तीन जनवरी से चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में क्षेत्र की तेरह टीमों ने प्रतिभाग किया।
वहीं बुधवार को फाइनल मैच के मुकाबले के लिए रुवाल इलेवन व आटी इलेवन के बीच मैच खेला गया। खेल काफी रोमांचक रहा। क्षेत्र में अधिकांश क्रिकेट मैच गाँव के खाली खेतों में खेले जाते हैं। जहां विभिन्न टीमों के साथ साथ दर्शक भी आपनी टीमों के समर्थन में पहुँचते हैं।

रुवाल इलेवन ने 13 रनों से मैच जीतकर क्रिकेट ट्राफी पर किया कब्जा

जै कालिका क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट मैच संपन्न
बुधवार को फाइनल मैच में आटी इलेवन व रुवाल इलेवन टीमें उत्साह के साथ मैदान में उतरी। आटी इलेवन ने टास जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उसने निर्धारित 15 ओवरों में 138 रन का लक्ष्य प्रतिद्वंदी टीम के सम्मुख रखा। मैच तब और रोमांचक हो गया जब रुवाल इलेवन भी निर्धारित ओवरों में 138 रन ही बना पाई और मैच टाई रहा।
वहीं सुपर ओवर में पहले रुवाल इलेवन ने मैच खेलते हुए प्रतिद्वंदी टीम के सामने 15 रनों का लक्ष्य रखा। प्रतिद्वंदी टीम निर्धारित ओवर में दो रन ही बना पाई। इस प्रकार रुवाल इलेवन ने 13 रनों की जीत के साथ ट्राफी में कब्जा जमाया। वहीं टीम में सचिन भट्ट ने 42 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच व धरम को मैन ऑफ द सीरीज से नवाजा गया। दर्शकों ने मैच का भरपूर आनन्द लिया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›