Connect with us

नई दिल्ली

संजय बांगड़ के बेटे आर्यन ने बदला लिंग, क्रिकेट के सफर को जारी रखेंगे अनाया के नाम से

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ के बेटे आर्यन ने हाल ही में एक बड़ा फैसला लेते हुए अपना लिंग बदला है और अब वे अनाया के नाम से जानी जाएंगी। अनाया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। इस वीडियो में उन्होंने अपने हार्मोनल ट्रांसफॉर्मेशन की पूरी कहानी साझा की है।


क्रिकेट से जुड़ा रहा सफर:
अनाया ने बताया कि बचपन से ही उन्हें क्रिकेट खेलना बहुत पसंद था। वे पुरुषों के साथ क्रिकेट भी खेल चुके हैं और एक बाएं हाथ के बल्लेबाज के रूप में जाने जाते थे। अनाया ने एक स्थानीय क्रिकेट क्लब इस्लाम जिमखाना के लिए और इंग्लैंड के हिंकले क्रिकेट क्लब का प्रतिनिधित्व भी किया है। वर्तमान में वे इंग्लैंड के मैनचेस्टर में रहती हैं और एक काउंटी क्लब के लिए भी क्रिकेट खेलती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आज सूरत पहुंचकर कोर्ट में याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी


सोशल मीडिया पर शेयर किया अनुभव:
अनाया ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक रील साझा की जिसमें उन्होंने क्रिकेट के साथ अपने सफर के बारे में बताया। इस रील में उन्होंने विराट कोहली और एमएस धोनी जैसे दिग्गज खिलाड़ियों से मिलने के अपने अनुभव भी साझा किए। साथ ही, उन्होंने एक बल्लेबाज के रूप में अपने कौशल की झलक भी दिखाई जिसमें उन्होंने 145 रन बनाए।


अनाया बनकर खुश हैं:
लड़की में ट्रांसफॉर्म होने के बाद अनाया काफी खुश हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “क्रिकेट खेलने के अपने सपने को साकार करने के लिए मैंने कई त्याग किए। लेकिन इस खेल के अलावा भी मेरा एक सफर है, जो कि मेरे खुद की खोज से जुड़ी है। मेरी ये यात्रा आसान नहीं रही है। लेकिन, इसमें मिली जीत मेरे लिए दूसरी सारी चीजों से बड़ी है।”

यह भी पढ़ें 👉  15 दिन के भीतर सभी विद्यालयों में लगाएं जेजेएम से पेयजल कनेक्शन: भंडारी


ईसीबी का फैसला:
हाल ही में इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने ट्रांसजेंडर महिलाओं को महिला क्रिकेट में खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया था। इस फैसले के बाद अनाया ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी।
क्रिकेट से जुड़े रहेंगे:
अनाया ने स्पष्ट किया है कि लिंग बदलने के बावजूद वे क्रिकेट से जुड़े रहेंगी। वे अपने इसी जुनून के साथ आगे बढ़ना चाहती हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement