Report by : CWN Desk
Published at :
शनिवार से होगा तीन दिवसीय गोल्फ प्रतियोगिता का शुभारंभ : राज्यपाल

कमल जगाती

नैनीताल- नैनीताल राजभवन गोल्फ कोर्स में आज राज्यपाल लेफ्टिनेंट जर्नल(से.नि.)गुरमीत सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने 18 वें गवर्नर्स कप गोल्फ प्रतियोगिता का कार्यक्रम बताया। वर्ष 2003 से शुरू हुई ये प्रतियोगिता कोविद काल के 3 वर्षों के बाद दोबारा शुरू हुआ है।

शनिवार से होगा तीन दिवसीय गोल्फ प्रतियोगिता का शुभारंभ : राज्यपाल
छह वर्ष से लेकर 103 वर्ष के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं

इस वर्ष आई 135 खिलाड़ियों की लिस्ट में 9 महिलाएं हैं और कुल 125 खिलाड़ियों को ही एंट्री दी गई है। राज्यपाल ने बताया कि यहां प्रकृति का भी बड़ा देन है। उन्होंने कहा कि जो खेल, प्रकृति और स्वास्थ्य से प्यार करते हैं उन्हें ये गोल्फ ग्राउंड बहुत लुभाता है। यहां आम लोगों में से महिलाएं और छात्र छात्रा आकर गोल्फ खेलें तांकि खेल और राजभवन का ये मैदान विश्व मे पॉप्युलर हो। राजभवन के इस 200 एकड़ के ग्राउंड में स्कूलों की 16 किशोरियों ने हिस्सा लिया। कहा कि गोल्फ प्रतियोगिता कराने का एक मकसद युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों की तरफ आकर्षित करना है। राज्यपाल ने खेल की विशेष बातें बताते हुए कहा कि यहां छह वर्षीय विजित इन्द्रिय सिंह तोमर और रुषांक प्रताप सिंह सिजवाली के अलावा 103 वर्षीय दिलीप सिंह मजेठीयां भाग ले रहे हैं। सचिव रविनाथ रमन, डी.आई.जी.नीलेश आनंद भरणे, जिलाधिकारी धिराज गर्भयाल, अपने भाषण में राजभवन गोल्फ कोर्स के कैप्टेन कहा कि आमंत्रित दस में से नौ स्कूलों ने हिस्सा लिया। किशोरी वर्ग में पहला स्थान आल सेंटस कॉलेज की छात्राओं ने जीता तो दूसरा स्थान बालिका विद्या मंदिर की लड़कियों को प्राप्त हुआ। इसके अलावा लड़को में सैंट जोसफ कॉलेज फर्स्ट रहा और दूसरे नंबर पर जी.आई.सी.के छात्र रहे। शुक्रवार से प्रतियोगिता की शुरुवात होगी और सोमवार को इसका पुरुष्कार वितरण होगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›