Report by : CWN Desk
Published at :
धर्म परिवर्तन मामले में क्या बोले सैय्यद अरशद मदनी

जमीयत उलेमा ए हिन्द के सदर ने निरंजन पीठाधीश्वर से की मुलाकात
हरिद्वार। 
श्री दक्षिण काली मंदिर पहुंचे जमीयत उलेमा ए हिन्द एवं देवबंद मदरसा के सदर अरशद मदनी ने निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी से मुलाकात कर धर्म चर्चा की। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि धर्मगुरु अरशद मदनी के बीच बलात धर्मांतरण और कॉमन सिविल कोड पर भी चर्चा की।
अरशद मदनी ने कहा कि स्वामी कैलाशानंद गिरी से भेंटकर बहुत अच्छा लगा। स्वामी कैलाशानंद गिरी से भेंट के दौरान विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। कहा कि धर्म परिवर्तन जबरन नहीं हो सकता है। धर्म परिवर्तन स्वयं की इच्छा से होता है। जबरन किए गए धर्म परिवर्तन का कोई एतबार नहीं है। कामन सिविल कोड पर उन्होंने कहा कि वे कामन सिविल कोड से सहमत नहीं है।
फोटो नं.7-वार्ता करते स्वामी कैलाशानंद गिरी व अरशद मदनी

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›