Report by : Paras Bisht
Published at :
26 से 28 मार्च तक नैनीताल रामनगर में जुटेंगे दुनियाभर के वैज्ञानिक

जी 20: उत्तराखंड करेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर की तीन बैठकों की मेजबानी
देहरादून
। उत्तराखंड में अब दो जगहों पर जी-20 सम्मेलन की तीन बैठकों होंगी। पहली बैठक 26 से 28 मार्च को नैनीताल जिले के अंतर्गत रामनगर में
होगी। इसमें अमेरिका और जापान समेत कई देशों के वैज्ञानिक एवं सलाहकार प्रतिभाग करेंगे। शासन ने आयुक्त कुमाऊं और जिलाधिकारी नैनीताल एवं ऊधमसिंह नगर को तैयारियां करने के निर्देश जारी किए हैं।
जी-20 सम्मेलन के अंतर्गत दो बैठकों की मेजबानी नरेंद्र नगर में 25 से 27 मई और फिर 26 से 28 जून के बीच होनी हैं। केंद्र सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार अजय के सूद ने मुख्य सचिव डा एसएस संधु को पत्र लिखकर उत्तराखंड को तीसरी बैठक जी-20 सीएसएआर (चीफ साइंस एडवाजर्स राउंड टेबल) दिए जाने के संबंध में सूचना दी है। बैठक में 75 अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि और देश के 25 प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›