Connect with us

हरिद्वार

स्कूटी सवार पति-पत्नी को ट्रक ने कुचला, दंपती की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। रुड़की-हरिद्वार हाईवे पर स्थित बहादराबाद थाने के पास ट्रक ने स्कूटर सवार दंपति को कुचल दिया। ट्रक काफी दूर तक घिसटते हुए उन्हें ले गया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। ट्रक चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार, राम सिंह (57) पुत्र जोत सिंह कठैत निवासी एल-टू शांतिपुरम, ढ़ढेरा फाटक मिलाप नगर सेना से रिटायर्ड होने के बाद उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में काम कर रहे थे। रविवार सुबह वह रुड़की से पत्नी सरोजिनी (54) के साथ स्कूटर पर सवार होकर हरिद्वार अपनी रिश्तेदारी में आए थे। शाम को करीब सवा पांच बजे वह वापस लौट रहे थे। हाईवे पर शनि मंदिर के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने स्कूटर को चपेट में ले लिया और दंपति को कुचलते हुए निकल गया।
प्रभारी निरीक्षक रविंद्र शाह ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिए है। चालक को हिरासत में लेकर ट्रक कब्जे में ले लिया गया है। दंपति के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement