Connect with us

नई दिल्ली

लोनिवि, औद्यौगिक विकास (खनन) आयुष एवं आयुष विभाग के सचिव ने भीमताल का स्थलीय निरीक्षण किया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

संबंधित अधिकारियों को दिये अहम निर्देश

भीमताल(नैनीताल)- शासन के निर्देशों पर सचिव लोनिवि, औद्यौगिक विकास (खनन) आयुष एवं आयुष विभाग डा0 पंकज कुमार पाण्डे ने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के भीमताल का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को अहम निर्देश जारी किए । विकासखण्ड भीमताल के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, आंगनबाडी केन्द्र, महाशीर हैचरी, प्रस्तावित पार्किंग,पोली हाऊस गलोरी गाडन, चाफी के ग्राम पंचायत हैड़ियागॉव मे राजकीय प्राथमिक विद्यालय घिघरानी के अलावा जल संस्थान एव जल निगम द्वारा नैचुरल जल स्रोत से चाफी को पेयजल आपूर्ति के निमार्ण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया।

मरीजो का हालचाल जानते हुए स्वास्थ्य व उपचार मे दी जाने वाली सुविधाओ की जानकारी ली

निरीक्षण के दौरान सचिव डा0 पंकज कुमार पाण्डे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सभी वार्डो का निरीक्षण कर मरीजो का हालचाल जानते हुए स्वास्थ्य व उपचार मे दी जाने वाली सुविधाओ की जानकारी ली व सम्बधित स्वास्थ्य अधिकारिंयो को आमजन-मानस को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सिंचाई नहर से महिला और रामनगर में खानाबदोश का शव मिला

बच्चों को अच्छा पोषण आहार ,शिक्षा देने के निर्देश दिए

आंगनबाडी केन्द्र में पहुंचकर बच्चों से मुलाकात कर आंगनवाड़ी की वस्तुस्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारी को बच्चों को अच्छा पोषण आहार ,शिक्षा देने के निर्देश दिए। साथ ही भीमताल मे प्रस्तावित पार्किंग को समयबद्व, गुणवत्तायुक्त एव पर्यटकों के अनुकूल बनाने के निर्देश दिए।

पोली हाऊस गलोरी गाडन में स्थानीय लोगों को भी जोड़ने के निर्देश दिए

पोली हाऊस गलोरी गाडन में स्थानीय लोगों को भी जोड़ने के निर्देश उद्यान अधिकारी को दिए। इसी क्रम में चाफी के ग्राम पंचायत हैड़ियागॉव मे राजकीय प्राथमिक विद्यालय घिघरानी के निरीक्षण के दौरान बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के साथ ही साफ सफाई रखने के निर्देश दिए।
इसके अलावा सचिव ने चाफी मे जल संस्थान एव जल निगम दारा नैचुरल जल सोत से गांव को पेयजल आपूर्ति के निमार्ण कार्यो का स्थलीय कर प्रगति की जानकारी ली। अधिशासी अभियंता जल संस्थान ने सचिव को अवगत कराया की 15 सितंबर तक कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा जिसे लगभग गांव के 66 परिवार लाभान्वित होंगे
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डा0 संदीप तिवारी,परियोजना निदेशक अजय सिंह, उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार, अधिशासी अभियंता जल निगम, जल संस्थान, लोक निर्माण विभाग, उद्यान के अलावा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement