Report by : Paras Bisht
Published at :
पीरुमदारा के दिनेश का नेशनल फुटबाल प्रतियोगिता के लिए चयन

पीरुमदारा ( नैनीताल)। बद्री विहार निवासी दिनेश चौधरी का राष्ट्र स्तरीय 76वीऑल इंडिया संतोष फुटबॉल ट्रॉफी चैंपियनशिप में दिल्ली की टीम के लिए चयन हुआ है। दिनेश की इस उपलब्धि से क्षेत्र के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है ।
दिनेश चौधरी ने किसान इंटर कॉलेज पीरुमदारा के खेल मैदान से अभ्यास कर सीधे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रवेश किया है । फुटबॉल को अपने कदमों से नचाने वाले दिनेश को बचपन से फुटबॉल में देश के लिए कुछ करने का जज्बा था,,, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन के उपरांत दिनेश ने अपने लक्ष्य की पहली सीढ़ी पार कर ली है ।
प्रतियोगिता का आयोजन दस फरवरी से दिल्ली में आरंभ होना है। दिनेश की टीम दिल्ली का पहला मुकाबला आगामी 11 फरवरी को उड़ीसा में पश्चिमी बंगाल से है । दिनेश के पिता सत्यपाल सिंह चौधरी पूर्व सैनिक और माता गृहणी है । दिनेश चौधरी के दोनों बड़े भाई हिंदुस्तान की सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं ।
इस उदीयमान खिलाड़ी ने ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल हिम्मतपुर ब्लॉक से प्राथमिक शिक्षा प्राप्त कर शैक्षिक एजुकेशन में मास्टर डिग्री ली है।
दिनेश चौधरी ने बताया उनका परिवार मूल रूप से पौड़ी जनपद के वीरूखाल क्षेत्र के सिल्ली मल्ली गांव का रहने वाला है ।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›