Connect with us

नई दिल्ली

वर्चुअल कोर्ट में अनुशासनहीनता: टॉयलेट से पेश हुआ युवक, वरिष्ठ वकील ने पी बीयर, हाईकोर्ट सख्त

Published

on

खबर शेयर करें 👉

गुजरात हाईकोर्ट की वर्चुअल सुनवाई के दौरान दो शर्मनाक घटनाएं सामने आईं, जिन्होंने न्यायिक अनुशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहली घटना में एक युवक टॉयलेट से ही वीडियो कॉल पर कोर्ट में पेश हुआ। इससे पहले कि अदालत कुछ कह पाती, दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं दूसरी घटना और भी चौंकाने वाली थी, जब एक वरिष्ठ अधिवक्ता भास्कर तन्ना वर्चुअल सुनवाई के दौरान कैमरे पर बीयर पीते नजर आए।

यह भी पढ़ें 👉  उर्वशी रौतेला ने नैनीताल में ताज़ा कीं बचपन की यादें, बताया क्यों है ननिहाल इतना खास

दोनों घटनाओं ने न केवल न्यायपालिका को हतप्रभ कर दिया, बल्कि वर्चुअल पेशियों में बढ़ती अनुशासनहीनता की ओर भी इशारा किया। गुजरात हाईकोर्ट ने इस गंभीर मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए भास्कर तन्ना के खिलाफ अदालत की अवमानना की याचिका दायर की है। कोर्ट ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले, आमजन के हित में बड़े फैसले

इन घटनाओं से यह स्पष्ट है कि तकनीकी सुविधा का लाभ लेने के साथ-साथ पेशेवर मर्यादा और अनुशासन बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है। अदालतें अब वर्चुअल पेशियों के लिए सख्त आचार संहिता तय कर सकती हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement