Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

राजधानी में वरिष्ठ पत्रकार ओपी सती से अभद्रता पर दरोगा सस्पेंड

Published

on

खबर शेयर करें 👉

परेड ग्राउंड में दशहरा मेले की कवरेज के लिए गए वरिष्ठ पत्रकार के साथ दरोगा हर्ष अरोड़ा ने अभद्रता की
देहरादून। राजधानी के परेड ग्राउंड में मंगलवार को दशहरा मेले की कवरेज के लिए गए हिन्दुस्तान के वरिष्ठ पत्रकार ओम सती के साथ दरोगा हर्ष अरोड़ा ने अभद्रता की। मामले को लेकर पत्रकारों ने बुधवार को डीजीपी से मुलाकात कर कड़ा आक्रोश जताया। डीजीपी ने दरोगा को सस्पेंड करने के अलावा उसके खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। एसएसपी अजय सिंह ने दरोगा हर्ष अरोड़ा को बुधवार शाम सस्पेंड कर दिया। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए डीजीपी को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  ड्रग्स तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग में नरूला बंधुओं पर आरोप तय, अगली सुनवाई 4 मई को

डीजीपी से मुलाकात में पत्रकारों ने कहा कि, परेड ग्राउंड में मंगलवार को रावण दहन का आयोजन था। कवरेज के लिए वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश सती भी वहां मौजूद थे। पत्रकारों को पुलिस ने एक स्थान पर कवरेज के लिए बैठने का आग्रह किया। वहां तक अचानक आम लोग भी पहुंच गए। इस पर ड्यूटी पर तैनात दरोगा हर्ष अरोड़ा आए और ओम प्रकाश सती से अभद्रता करने लगे। वर्दी का रौब गांठते हुए वह ओम सती को अपमानजनक तरीके से आयोजन स्थल से बाहर धकेलते हुए ले गए। उन्होंने सैकड़ों लोगों की भीड़ के बीच पत्रकार के सम्मान को गहरा आघात पहुंचाया। पत्रकारों ने कहा, यह मानवाधिकार का भी उल्लंघन है। ऐसा किसी भी नागरिक के साथ नहीं किया जा सकता, जबकि ओम प्रकाश सती वहां कवरेज के लिए बाकायदा ड्यूटी पर थे।

यह भी पढ़ें 👉  नेपाल से चरस लाकर उत्तराखंड में बेचने वाले अंतर्राष्टीय दो तस्कर गिरफ्तार

दरोगा की इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। डीजीपी अशोक कुमार ने पत्रकारों को दो घंटे के भीतर कार्रवाई का आश्वासन दिया। आरोपी दरोगा के खिलाफ जांच सीओ डालनवाला को सौंपी गई है। उनसे तीन दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी है। इससे पहले एसएसपी अजय सिंह ने बुधवार सुबह ही खुद संज्ञान लेकर आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया था।

Select Language

Advertisement