Report by : CWN Desk
Published at :
31 जुलाई को जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. टंडन हो जाएंगे सेवानिवृत्त

-अस्पताल में फिजिशियन की सेवानिवृत्ति के बाद बढ़ सकती है दिक्कतें

हरिद्वार। जिला अस्पताल में पिछले कई वर्षों से तैनात वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. संदीप टंडन 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। उनकी सेवानिवृत्ति के बाद अस्पताल में उपचार कराने आने वाले मरीजों की दिक्कतें बढ़ सकती है। पूर्व में अस्पताल में फिजिशियन न होने से मरीजों को प्राईवेट क्लीनिकों की ओर रूख करना पड़ता था। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक पिछले कई वर्षों तक अस्पताल में फिजिशियन की तैनाती नहीं थी। जिसके चलते मरीजों को प्राईवेट अस्पतालों में अपना उपचार कराना पड़ता था। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों की दिक्कतों को देखते हुए अस्पताल में वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. संदीप टंडन की तैनाती कर दी गई। जिसके बाद मरीजों ने राहत की महसूस की थी। अब 31 जुलाई को डॉ. संदीप टंडन सेवानिवृत्त हो जाएंगे। सेवानिवृत्ति के बाद एक बार फिर से मरीजों की दिक्कतें बढ़ सकती है। अस्पताल के कार्यवाहक सीएमएस डॉ. चंदन कुमार मिश्रा के मुताबिक वरिष्ठ फिजिशियन रोजाना अपनी ओपीड़ी में 90 से लेकर 100 मरीजों को देखते हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›