Connect with us

उधमसिंह नगर

ऊधमसिंहनगर में मर्डर से सनसनी: किच्छा में फास्ट फूड संचालक की सरेराह चाकू मारकर हत्या

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ऊधमसिंहनगर के किच्छा में पुरानी रंजिश के चलते फास्ट फूड संचालक दीपक की चाकू मारकर हत्या। घर लौटते समय आरोपी शिवा ने किया हमला। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

ऊधमसिंहनगर। जिले के किच्छा में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ पुरानी रंजिश के चलते एक फास्ट फूड संचालक की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे किच्छा क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
मृतक की पहचान दीपक के रूप में हुई है, जो आवास विकास गेट पर अपनी फास्ट फूड की दुकान चलाता था। शुक्रवार की रात जब दीपक अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था, तभी रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे आरोपी शिवा ने उसे रोक लिया। चश्मदीदों के मुताबिक, पुरानी गल्ला मंडी निवासी शिवा ने पहले दीपक के साथ मारपीट की और फिर उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही दीपक के भाई विनीत अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुका था। घायल दीपक को तुरंत स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया। हालत बेहद नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया, जहाँ उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर फोरेंसिक टीम भेजी है, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। दीपक की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने आरोपी शिवा के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में केतन अग्रवाल जैसा कांड: प्रताड़ना से तंग आकर ड्राइवर ने किया सुसाइड, गर्लफ्रेंड और उसके प्रेमी पर केस दर्ज
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement