नई दिल्ली

शर्मनाक : 15 साल की बहन के साथ 13 साल के भाई ने देखी पोर्न फिल्म, बहन से दुष्कर्म किया और हुई गर्भवती

मुम्बई। मुंबई से सटे नवी मुंबई शहर में शर्मनाक मामला सामने आया है। एक 13 साल के लड़के ने अपनी बड़ी बहन से दुष्कर्म कर उसे गर्भवती कर दिया। वाशी पुलिस ने बताया कि 13 साल के लड़के पर अपनी 15 साल की बड़ी बहन के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने और उसे गर्भवती करने का मामला दर्ज किया गया है।
मामले का खुलासा तब हुआ जब माता-पिता अपनी नाबालिग बेटी को लेकर वाशी जनरल हॉस्पिटल पहुंचे। पुलिस को दिए बयान में पीड़ित लड़की ने बताया कि उसने अपने छोटे भाई के साथ दिसंबर महीने में पॉर्न देखी थी और फिर उस ‘एक्ट’ को करने की कोशिश की थी। पुलिस ने पीड़िता के नाबालिग भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जांच में शामिल एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि भाई-बहन ने पिछले साल दिसंबर में पहली बार शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। लेकिन जनवरी में लड़के ने कथित तौर पर लड़की के साथ बलात्कार किया. पीड़िता ने बताया कि उसने छोटे भाई को ऐसा नहीं करने के लिए कहा, लेकिन उसने नहीं सुनी। जब पीड़िता को पीरियड नहीं आया तो उसने अपनी मां को घटना के बारे में बताया।  
बहन के बयान के आधार पर पुलिस ने लड़के के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 (बलात्कार) और 376 (2) (एन) (एक ही महिला से बार-बार बलात्कार करना) और पॉस्को एक्ट की धारा 4, 6, 8 और 12 के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, घटना तब हुई जब माता-पिता काम पर गए हुए थे। दोनों बच्चे अपने माता-पिता के साथ पनवेल में रहते है। पीड़िता के माता-पिता हाउसकीपिंग का काम करते हैं। दोनों महीने में मुश्किल से 20 हजार रुपये ही कमा पाते हैं। यह मामला पनवेल की खांडेश्वर पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है, जबकि बाल कल्याण आयोग लड़के के खिलाफ आगे की कार्रवाई तय करेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

CWN उत्तराखंड समेत देश और दुनिया भर के नवीनतम समाचारों का डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या समाचार प्रसारित करने के लिए हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

[email protected]

संपर्क करें –

ईमेल: [email protected]

Select Language

© 2023, CWN (City Web News)
Get latest Uttarakhand News updates
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860

To Top
English हिन्दी