Report by : CWN Desk
Published at :
जोशीमठ के पीड़ितों से मिले शंकाचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

देहरादून। जोशीमठ में लगातार हो रहे भू धंसाव जारी है। रविवार को ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती आपदा पीड़ितों से मिले। पीड़ितों को सम्बल प्रदान किया। कहा कि भू स्खलन भू खनन व चौड़ीकरण तथा लगातार किए जा रहें हैं। भू विस्फोट का परिणाम है कि आज जोशीमठ का अस्तित्व ही खतरे में पड़ गया है। जिसकी वजह से पूरा जोशीमठ तबाह हो सकता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती ने सुप्रीम कोर्ट में एक जन हित याचिका दायर की है। उक्त जानकारी ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती के मीडिया प्रभारी डाक्टर शैलेन्द्र योगी उर्फ योगीराज सरकार ने दी है।

जोशीमठ के पीड़ितों से मिले शंकाचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›