Connect with us

धर्म-कर्म/मेले-पर्व

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद संगम में स्नान के बाद विलासपुर छत्तीसगढ रवाना

Published

on

खबर शेयर करें 👉

सनातनी जनता को दिया माघ पर्व संदेश, ज्योतिर्मठ को मिले चार नये ब्रह्मचारी
हरिद्वार।
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द महाराज मौनी अमावस्या पर संगम स्थल पर माघ स्नान करने के बाद विलासपुर छत्तीसगढ रवाना हो गए। उन्होंने समस्त सनातनधर्मियों को प्रयागराज से जारी संदेश में माहात्म्य और पूज्य पुरुषों के अपमानजनक दृष्यों को देखने पर लगने वाले पाप से बचने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में चहलकदमी करता हाथियों का झुंड..


शंकराचार्य की मौजूदगी में प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी श्री शंकराचार्य शिविर में नैष्ठिक ब्रह्मचर्य की दीक्षा सम्पन्न हुई।महाराज ने चार विरक्त लोगों को ब्रह्मचर्य की दीक्षा दी। सर्वप्रथम प्रायश्चित्त रूपक क्षौर कर्म कराया गया इसके बाद इनके पुराने नाम को बदलकर नया नाम दिया गया। गोरखपुर के दुर्गेश तिवारी का नाम  परमानन्द ब्रह्मचारी, बगासपुर मध्य प्रदेश के घनश्याम गौतम जी का नाम मुक्तानन्द ब्रह्मचारी, महेश चन्द्र जी का नाम अभयानन्द ब्रह्मचारी और राम कुमार जी का नाम बदलकर रामभवानन्द ब्रह्मचारी नाम दिया। शंकराचार्य जी महाराज आगामी 2 फरवरी 2023 तक छत्तीसगढ प्रवास पर रहेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement