Connect with us

नई दिल्ली

शंकराचार्य शनिवार को पहुंचेंगे जोशीमठ, प्रभावित से मिलेंगे

Published

on

खबर शेयर करें 👉

स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती ने सरकार से उठाई प्रभावितों के पुर्नवास की मांग
हरिद्वार। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती महाराज ने सरकार से जोशीमठ में हो रहे भूधंसाव पर चिंता जताई है। प्रभावितों को राहत पहुंचाने और पुर्नवास की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है।
कनखल स्थित शंकराचार्य मठ में पत्रकारों से वार्ता करते हुए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती ने कहा कि वे स्वयं भी प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने के लिए शनिवार को जोशीमठ जाएंगे। उन्होंने कहा कि जोशीमठ में जमीन धंसने की घटना बड़ी चिंता का विषय है। ऐतिहासिक व पौराणिक सास्कृतिक नगर जोशीमठ खतरे में हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देव डोली के गंगा स्नान से पहले ऐसे होती है पूजा-अर्चना...देखें वीडियो

Select Language

Advertisement