Connect with us

उत्तराखण्ड

शिव कावड़ संघ के तत्वाधान में शिव कांवरियों का दल हरिद्वार के लिए रवाना हुआ

Published

on

खबर शेयर करें 👉

15 जुलाई को हल्द्वानी पहुंच सभी शिवालयों में जलाभिषेक करेगा

हल्द्वानी- आज नगर से 22 सदस्य कांवरियों का दल हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेने के लिए रवाना हुआ। शिव कावड़ संघ के तत्वाधान में शिव कांवरियों का दल महंत जितेंद्र नागर के नेतृत्व में हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। कावड़ संघ की रमा नागर अध्यक्ष, धर्मेंद्र गुप्ता, संरक्षक रूपेंद्र नागर ने कांवरियों का तिलक लगाकर विदाई की। दल में महंत जितेंद्र नागर, गगन चोपड़ा विनीत गुप्ता,अशोक कश्यप, चंदू डीजे, गणेश वाष्र्णेय रवि गुप्ता ,सौरभ ,पंकज अग्रवाल ,शंकर गुप्ता , पंकज शर्मा ,ऋषभ बॉर्बी, मोहन, आयुष गुप्ता , दीपक, रमेश गुप्ता आदि कांवरिया सम्मिलित है। कांवरियों का दल 8 तारीख को पवित्र गंगा जल भर के नजीबाबाद नगीना अफजलगढ़ जसपुर काशीपुर बाजपुर बरेली कालाढूंगी होते हुए हल्द्वानी 15 जुलाई को पहुंचकर हल्द्वानी के सभी शिवालयों में जलाभिषेक करेगा। विदाई करने वालों में राजू गुप्ता सूरज विनीत गुप्ता सूरज प्रकाश राजू पूरन सागर हेमंत भाइयों प्रमोद आर्य अभिषेक कश्यप आज ही दर्जनों लोगों ने हर महादेव हर हर गंगे जय कारे वीर बजरंगी गंगा मैया की जय भोलेनाथ की जय आदि जयकारों के साथ विदाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी रेलवे अतिक्रमण: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली; 2 दिसंबर को अगला फैसला, कब्जेदारों ने PM आवास योजना पर उठाए सवाल
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement