Report by : CWN Desk
Published at :
नवनियुक्त लालकुआं कोतवाल का शिव सेना पदाधिकारियों ने किया स्वागत

लालकुआं। आज शिव सेना पदाधिकारियों ने नवनियुक्त लालकुआं कोतवाल ब्रजमोहन सिंह राणा का भव्य स्वागत किया। यह कार्यक्रम जिला सुरक्षा प्रमुख खीमानंद बलसूनी के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें पदाधिकारियों ने कोतवाल राणा को शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएँ दीं।
स्वागत समारोह के दौरान शिवसेना प्रदेश उपप्रमुख रूपेंद्र नागर ने नवनियुक्त कोतवाल से अपेक्षा व्यक्त की कि वे समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की बातों को प्राथमिकता देंगे तथा उनका सम्मान करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था की मजबूती सुनिश्चित की जानी चाहिए।
इस अवसर पर वक्ताओं ने आशा जताई कि कोतवाल राणा के नेतृत्व में लालकुआं क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन और समाज के बीच बेहतर तालमेल स्थापित होगा तथा आमजन की सुरक्षा और समस्याओं के समाधान में गति आएगी।
स्वागत कार्यक्रम में शिवसेना महानगर अध्यक्ष हल्द्वानी सुनील गुप्ता, लालकुआं विधानसभा प्रभारी चंदन सिंह राणा, नगर उपाध्यक्ष प्रमोद आर्या, मोहन राम, ललित भट्ट सहित अनेक शिव सैनिक उपस्थित रहे। सभी ने कोतवाल ब्रजमोहन सिंह राणा को बधाई दी और उनके कार्यकाल की सफलता के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
इस अवसर पर शिव सैनिकों ने एकजुट होकर विश्वास जताया कि पुलिस और समाज के आपसी सहयोग से लालकुआं क्षेत्र को अपराधमुक्त और विकासोन्मुख बनाने का मार्ग प्रशस्त होगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›