Report by : CWN Desk
Published at :

हरिद्वार- नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर 60 विष्णु लोक दुर्गा विहार कॉलोनी में पांच दिन बीत जाने के बाद भी बारिश का पानी भरा हुआ है। शिवसेना ने नगर निगम से शीघ्र पानी की समस्या का समाधान किए जाने की मांग की है। शिवसेना जिला प्रभारी विशाल शर्मा ने बारिश के पानी की निकासी को लेकर नगर निगम की ओर से कोई व्यवस्था नहीं बनाई गई है। बारिश का पानी भरने वार्डवासी परेशान हैं। पानी भरने से डेंगू और मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारियां भी जन्म लेती हैं। कहा कि हाल ही में सिडकुल के एक प्लाट में पानी भरने से एक सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई थी। शिवसेना ने शीघ्र उक्त समस्या का समाधान किए जाने की मांग शासन-प्रशासन से की है। उन्होंने कहा कि जल्द ही उक्त समस्या का समाधान नहीं किया तो वह जनआंदोलन करने को बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।