Report by : CWN Desk
Published at :
हरिद्वार- देर रात अग्निशमन दल ने चंडीदेवी मंदिर के निकट स्थित दुकानों का सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई है। अग्निशमन अधिकारी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि देर रात सिटी कंट्रोल रूम में चंडी देवी मंदिर के पास स्थित चार दुकानें के ढहने और अन्य दुकानों के खतरे में होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही अग्निशमन दल की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर देखा कि दुकानों के नीचे की मिट्टी खिसक गई थी, जिससे दुकानों को खतरा उत्पन्न हो गया था। एफएस यूनिट ने रस्सी के सहारे दुकान में रखे सामानों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। हालांकि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई है।