Connect with us

धर्म-कर्म/मेले-पर्व

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने मनाया हरेला पर्व, फलदार और छायादार पौधों का किया रोपण

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार- सोमवार को श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पदाधिकारियों ने हरेला पर्व धूमधाम से मानते हुए वृक्षारोपण किया। इस दौरान हरेला पर्व का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह और एचआरडीए सचिव उत्तम सिंह चौहान ने किया।

यूनियन ने हरेला पर्व के अवसर पर पीपल, आवला, जामुन, कैनल और अशोक के पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा कि आज प्रकृति का दोहन मनुष्यों द्वारा जबरदस्त तरीके से किया जा रहा है। जिसे बचाया जाना बहुत ही जरुरी है। हम ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से प्रकृति के सामंजस्य बनाकर बचा सकते है। उन्होंने कहा कि हरेला एक त्यौहार है, एक परंपरा है, जिसकी शुरुआत हमारे बड़े बुजुर्गो ने किया। जो कि सावन के महीने में पढ़ता है। यह पर्व और महीना प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करने सबसे समय है। आज पौधारोपण समय की मांग है। इस मौके पर एचआरडीए सचिव उत्तम सिंह चौहान ने कहा कि आज हरेला पर्व के साथ पहाड़ों में सावन का महीने की शुरुआत होती है। यह दिन हमें प्रकृति के नजदीक लाने का पर्व है। क्योकि प्रकृति के माध्यम से ही हमारी आजीविका चलती है। कहा कि वृक्षारोपण से हमारा वातावरण शुद्ध होता है, जिसकी आज नितांत आवश्यक है। इस मौके पर यूनियन के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पांडे ने कहा कि आज सबसे बड़ी समस्या पर्यावरण की है। लगातार हरे पेड़ों का कटान हो रहा है। जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। अपने जन्मदिन और विशेष त्योहारों पर सभी को एक-एक पौधों का रोपण करना चाहिए। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महासचिव विनीत धीमान ने कहा कि आज समय की मांग है, कि हम प्रकृति को कैसे बचाये। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सभी अपने जन्मदिन और शादी की सालगिरह के मौके पर एक पेड़ – पौधा जरूर लगाए। प्रकृति को बचाना और उसका संवर्धन करना हमारी जिम्मेदारी है। हरेला पर्व के अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन और हरिद्वार इंड्रस्ट्रियल डेवलोपमेन्ट एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से पीपल, आवला, कैनल, अशोक के साथ-साथ छायादार पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, महामंत्री विनीत धीमान, गौरव कुमार, नवीन कुमार, मनोज शर्मा, डॉ अर्जुन नागयान, प्रभात कुमार, सुधीर चावला, अशोक गिरी, संजय भारती, अनुभव गर्ग सहित हरिद्वार इंड्रस्ट्रियल डेवलोपमेन्ट एसोशियसन के सुरेश फुलवानी, दीपक गुप्ता, राज कुमार शर्मा, विशाल गोयल, आर एस बेदी, नरेंद्र कुमार, पंकज, सूरज, जय पटेल और दिव्यांस उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सहालग : उत्तराखंड के इस शहर में 15 दिसम्बर तक फुल हुए होटल व वेडिंग प्वाइंट , इस महीने विवाह व मांगलिक कार्य के चार मुहूर्त
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement