Report by : CWN Desk
Published at :
जगजीतपुर पीट बाजार श्री बाला जी शनि मंदिर के पास गिरा पेड़, कार और एक्टिवा हुए क्षतिग्रस्त

कनखल(हरिद्वार)- कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर पीठ बाजार स्थित श्री बालाजी शनि देव मंदिर के पास में कई वर्षों पुराना पीपल का पेड़ अचानक गिर गया। विशाल पेड़ के टूटने से कई लोग बाल-बाल बचे। इस दौरान पेड़ के साथ विद्युत पोल भी धराशाई हो गया और कई तार टूट गए। घटना की सूचना पाते ही मौके पर पहुँची पुलिस और अग्निशमन की टीम ने राहत कार्य शुरू कर दिए। जानकारी के मुताबिक इस हादसे के दौरान उत्तराखंड पेयजल निगम का पाइप डालने का चल रहा था। जिसके कारण रास्ता बंद कर दिया गया था। यदि रास्ता बंद नहीं होता तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। आपको बता दे कि शनिवार और मंगलवार को मंदिर में बड़ी संख्या में भीड़ लगी रहती है और श्रद्धालु भक्त पीपल पेड़ की पूजा भी करते थे, लेकिन पेड़ जड़ से उखड़ गया। पेड़ जड़ से उखाड़ने के कारण लोगों को रात में बिना लाइट के सोने को मजबूर होना पड़ा। विद्युत विभाग ने सभी टूटी लाइनों की सुबह से मरम्मत करनी शुरू कर दी थी। जिसके बाद विद्युत व्यवस्था सुचारू हुई है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) अभिनव त्यागी ने बताया कि घटना की सूचना पाते ही टीम मौके पर पहुँची। जिसके बाद राहत कार्य शुरू कर दिया गया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›