Report by : कालू वर्मा
Published at :
राकेश शर्मा बने आम आदमी पार्टी पूर्वांचल प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष

हरिद्वार । आम आदमी पार्टी पूर्वांचल प्रकोष्ठ, उत्तराखंड की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए आम आदमी पार्टी पूर्वांचल प्रकोष्ठ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत राय ने पूर्वांचल समाज के राकेश शर्मा को आम आदमी पार्टी पूर्वांचल प्रकोष्ठ उत्तराखंड का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।

प्रशांत राय ने कहा कि राकेश शर्मा बरसों से समाज सेवा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। उन्होंने समाज को एक सूत्र में जोड़ने में महती भूमिका निभाई है उनके योगदान को देखते हुए आम आदमी पार्टी में उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष का पद सौंपा गया है पार्टी को विश्वास है कि वह आम आदमी पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे। जिला अध्यक्ष गुलाब यादव ने भी राकेश शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त करने पर प्रदेश अध्यक्ष का आभार जताया कहां की जनपद हरिद्वार की दो विधानसभा रानीपुर और ज्वालापुर राकेश शर्मा की मजबूत पकड़ है । ऐसे में आम आदमी पार्टी को मजबूत करने में राकेश शर्मा महत्वपूर्ण कड़ी साबित होंगे। रूप लाल यादव, हरी लाल यादव, कृष्ण कुमार यादव, वरुण शुक्ला, विनोद यादव, प्रमोद यादव, संतोष यादव, अमरेश झा , सुजीत गुप्ता, अतुल राय, संतोष कुमार, आशुतोष पांडेय, सहित बड़ी संख्या में पूर्वांचल समाज के लोगों ने राकेश शर्मा को बधाई दी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›