Report by : कालू वर्मा
Published at :
मां भागीरथी लघु व्यापार रेहड़ी पटरी खोखा ढोलबाजे के साथ जश्न, विधायक को खिलाई मिठाई
हरिद्वार। मां भागीरथी लघु व्यापार रेहड़ी पटरी खोखा एसोसिएशन द्वारा विधायक मदन कौशिक के जन्म उत्सव पर प्रदेश अध्यक्ष मंजुल तोमर के नेतृत्व में उनका फूलों से स्वागत किया गया। प्रेम नगर आश्रम से लेकर खन्ना नगर तक ढोल के साथ जश्न मनाया।

खन्ना नगर विधायक मदन कौशिक के कार्यालय पहुंचकर व्यापारियों ने कौशिक को बधाई दी। मंजुल तोमर ने कहा विधायक मदन कौशिक की जगह कोई नहीं ले सकता। मदन कौशिक ने हरिद्वार के हर व्यक्ति के दिल में विकास की छाप छोड़ी है। सबके सुख दुख में खड़े रहते हैं।

इस दौरान प्रेमपाल यादव, गोपाल कश्यप, दारा सिंह, अजीत सिंह, बंटी सिंह, दीपू मेहरा, राहुल तोमर, निखिल कुमार, दीपू सैनी, विक्की, रजत, रामनारायण, घनश्याम मौजूद रहे।