Report by : कालू वर्मा
Published at :
पर्यावरण दिवस के अवसर पर सिटी से लेकर देहात क्षेत्र तक कार्यक्रमों की रही धूम
पर्यावरण दिवस के अवसर पर सिटी से लेकर देहात क्षेत्र तक कार्यक्रमों की रही धूम

एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस कार्यालय/लाइन, सभी थानों/चौकियों में किया गया वृक्षारोपण

पौंधा लगाना एक अच्छी आदत है दिन प्रतिदिन बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग को देखते हुए प्रत्येक को यथासंभव अपने आसपास के क्षेत्र को हरा-भरा बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए :: एसएसपी

हरिद्वार। विश्व पर्यावरण दिवस “5 जून” के अवसर पर आज, पुलिस कार्यालय एवं पुलिस लाइन रोशनाबाद के साथ-साथ जनपद के विभिन्न थाना-चौकी क्षेत्रों में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर धरती को बचाए रखने एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
पुलिस कार्यालय/लाइन रोशनाबाद में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए एसएसपी अजय सिंह, एसपी क्राइम श्रीमती रेखा यादव, सीओ लाइन जूही मनराल, सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल एवं अन्य पुलिस सहकर्मियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
उक्त के अतिरिक्त जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में सम्बन्धित सर्किल ऑफिसर्स एवं कोतवाली/थाना प्रभारीगण द्वारा मातहत के सहयोग से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›