Connect with us

नई दिल्ली

तो कैप्टन अमरिंदर होंगे महाराष्ट्र के अगले राज्यपाल!

Published

on

खबर शेयर करें 👉

वर्तमान राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने पद छोड़ने की जताई थी इच्छा

नई दिल्ली। सियासी गलियारों से बड़ी खबर है। महाराष्ट्र के राज्यपाल के तौर पर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को जिम्मेदारी मिल सकती है।
महाराष्ट्र के वर्तमान राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कुछ दिन पहले पद छोड़ने की इच्छा जताई थी। उनकी इस प्रस्ताव के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह के राज्यपाल बनाएं जाने की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था। कैप्टन के पीएम नरेंद्र मोदी से अच्छे संबंध हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह को बीजेपी की 83 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। कैप्टन कुछ समय पहले ही बीजेपी में शामिल हुए थे। अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का भी बीजेपी में विलय कर दिया था।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कैप्टन अमरिंदर सिंह को महाराष्ट्र का अगला राज्यपाल बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून के पहुंचने से पहले बिपरजॉय के कारण मौसम बदला

उपराष्ट्रपति पद के लिए भी चर्चा में आया था नाम

कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम पहले उपराष्ट्रपति पद के लिए भी चर्चा में आया था। हालांकि बाद में इस पद पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे जगदीप धनखड़ को बीजेपी ने उम्मीदवार बना दिया था। उस वक्त कैप्टन विदेश में इलाज करा रहे थे, तब तक कैप्टन ने अपनी पार्टी को भी अलग रखा हुआ था. हालांकि अब कैप्टन सीधे बीजेपी में ही आ चुके हैं.
बीते दिनों महाराष्ट्र राजभवन के एक बयान में यह कहा गया था कि, राज्यपाल भगत सिहं कोश्यारी ने अपना शेष जीवन पढ़ने, लिखने और अन्य इत्मीनान की गतिविधियों में बिताने की इच्छा व्यक्त की है. भगत सिहं कोश्यारी, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पिछली महा विकास अघाड़ी सरकार के साथ लगातार भाग-दौड़ कर रहे थे. उनकी इसी इच्छा के बाद कयास लगाए जाने लगे थे कि कैप्टन को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाकर भेजा जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी टैक्स बार एसोसिएशन के चुनाव में आशीष अग्रवाल अध्यक्ष और महेंद्र बिष्ट बने मीडिया इंचार्ज

Select Language

Advertisement