Report by : CWN Desk
Published at :
तो इतने लाख से होगी रामनगर चिकित्सालय की साजोसज्जा!


डीएम की अध्यक्षता में हुई चिकित्सा प्रबंधन समिति बैठक
हल्द्वानी। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय रामनगर की चिकित्सा प्रबन्धन समिति की बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में चिकित्सालय की स्थापित पोस्टमार्टम हाउस जो कि जीर्णशीर्ण अवस्था में है जिसके कारण स्थानीय पुलिस एवं पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों एवं तीमारदारों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पडता है। बैठक में समिति द्वारा पोस्मार्टम हाउस के जीर्णाेद्वार हेतु अनुमति चाही गई। जिस पर जिलाधिकारी ने आंगणन कर कार्य कराये जाने की अनुमति प्रदान की।

बैठक में समिति द्वारा अवगत कराया कि चिकित्सालय को 51.78 लाख का बजट चिकित्सालय के साजोसज्जा, उपकरण, मरम्मत आदि के स्वीकृत है। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा अनुमति प्रदान की गई।
बैठक मे समिति द्वारा अवगत कराया कि चिकित्सालय में आक्सीजन प्लांट के विद्युत देयक बिल काफी समय से लम्बित हैं। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने प्रबन्धक पीपीपी मोड़ डॉ प्रतीक जैन को निर्देशित किया कि शीघ्र ही चिकित्सालय को हैंडओवर कर दिया जाएगा। जिस सम्बन्ध में उन्होंने आश्वस्त किया सभी लम्बित देयक विद्युत बिलों का भुगतान प्रबन्धक स्तर से कर दिया जायेगा।

चिकित्सालय की बैठक में सीएमओ डा. भागीरथी जोशी, सीएमएस डा. चन्द्रा पंत, मैनेजर पीपीपी डा. प्रतीक जैन, उपजिलाधिकारी गौरव चटवाल के साथ ही चिकित्सक एवं स्टाफ उपस्थित थे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›