Connect with us

हरिद्वार

सोमवती अमावस्या कल: मेला क्षेत्र पांच सुपर जोन, 16 जोन और 39 सेक्टरों में बांटा

Published

on

खबर शेयर करें 👉


हरिद्वार में आज रात से भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, स्नान पर्व के लिए रूट प्लान जारी
हरिद्वार। सोमवती स्नान पर्व पर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने जानकारी दी कि पूरे मेला क्षेत्र को पुलिस की व्यवस्थाओं के लिहाज से पांच सुपर जोन व 16 जोन और 39 सेक्टरों में बांटा गया है। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह को स्नान पर्व का नोडल अधिकारी बनाया गया है। सोमवार को साल का पहला सोमवती अमावस्या स्नान पर्व है।
इसमें उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल व राजस्थान आदि राज्यों से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की संभावना है। इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के गंगा स्नान को पहुंचने पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।
रविवार की रात 12 बजे से सोमवार को स्नान संपन्न होने तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने अफसरों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। एसपी यातायात पंकज गैरोला ने बताया, सोमवती स्नान को लेकर रूट प्लान जारी कर दिया गया है। कई राज्यों से आने वाले वाहनों के लिए रूट और पार्किंग स्थल तय कर दिए गए हैं। दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर से स्नान के लिए आने वाले वाहन नारसन, मंगलौर, कोर कॉलेज, ख्याति ढाबा, गुरुकुल कांगड़ी, शंकराचार्य चौक होते हुए हरिद्वार आएंगे और अलकनंदा, दीनदयाल, पंतद्वीप, चमकादड़ टापू में पार्क किए जाएंगे।
अत्यधिक दबाव बढ़ने पर मंगलौर से नगला इमरती अंडरपास, लंढौरा, लक्सर, सुल्तानपुर, फेरूपुर, एसएम तिराहा से श्रीयंत्र पुलिया पार्किंग बैरागी कैंप में भेजा जाएगा। पंजाब, हरियाणा से आने वाहन सहारनपुर, मंडावर, भगवानपुर, सालियर, बिजौली चौक, एनएच 344 होते हुए नगला इमरती, कोर काॅलेज, बहादराबाद बाईपास, हरिलोक तिराहा, गुरुकुल कांगड़ी से हरिद्वार आएंगे और अलकनंदा, दीनदयाल, पंतद्वीप, चमगादड़ टापू में पार्क किए जाएंगे।
दिल्ली से आने वाली पर्यटक बस, ट्रैक्टर-ट्रालियों को ऋषिकुल मैदान, सेफ पार्किंग, हरिराम इंटर कॉलेज में पार्क किया जाएगा। यूपी के नजीबाबाद से आने वाले छोटे वाहन चिड़ियापुर, श्यामपुर, चंडी चौकी, चंडीचौक होते हुए दीनदयाल, पंतद्वीप, चमगादड़ टापू में पार्क कराए जाएंगे। देहरादून-ऋषिकेश से आने वाले वाहनों को नेपालीफार्म, रायवाला, दूधाधारी तिराहा से मोतीचूर पार्किंग में भेजा जाएगा।
यूपी के नजीबाबाद से हरिद्वार आने वाले हल्के वाहन/बसें रोडवेज बस अड्डा गौरी शंकर पार्किंग में रहेगा। नजीबाबाद से देहरादून जाने वाले वाहन 4.2 से गौरी शंकर, हनुमान चौक, दक्षिण काली तिराहा, भीमगोड़ा, बैराज, हाईवे, चंडीघाट चौक अंडर पास से यूटर्न लेकर देहरादून को प्रस्थान करेंगे। नजीबाबाद से हरिद्वार आने वाले आवश्यक सेवाओं को छोड़कर भारी वाहनों को मंडावली से डायवर्ट होकर बालावाली पुल से होते हुए लक्सर, पथरी, सिंहद्वार होते हुए जाएंगे।
देहरादून-ऋषिकेश की तरफ से आने वाले ऑटो, विक्रम को जयराम मोड़ से यू-टर्न कर वापस भेजा जाएगा। ज्वालापुर से आने वाले ऑटो विक्रम शिवमूर्ति तिराहा से तुलसी चौक से देवपुरा तिराहे से वापस जाएंगे। जगजीतपुर से आने वाले सिंहद्वार से वापस जाएंगे। कनखल से आने वाले तुलसी चौक से वापस जाएंगे।बीएचईएल की तरफ से आने वाले विक्रम/ऑटो, ई-रिक्शा भगत सिंह चौक होते हुए टिबड़ी फाटक, पुराना रानीपुर मोड से ऋषिकुल तिराहा अंदर से वापस जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लोस चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा पांचों लोकसभा सीटों पर पांच-पांच दिन का प्रवास करेंगे
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement