Connect with us

नई दिल्ली

सोनल तो बेवफा निकली, जिंदगी में ‘वो’ की हुई एंट्री

Published

on

खबर शेयर करें 👉

सना जेंडर बदलकर सोनल के लिए बनी थी सोहेल, अब सोनल ने ठुकराया प्यार
लखनऊ। झांसी में एक अजीब प्रेम कहानी का अंत हो गया है। दो सहेलियों एक-दूसरे के प्यार में पागल थी और घर बसाना चाहती थी। सोनल के प्यार में सना अपना जेंडर बदलकर सोहेल बन गई। जैसे ही सना उर्फ सोहेल ने ऑपरेशन करवाकर जेंडर बदला तो सोनम को किसी तीसरे से प्यार हो गया। सोनम के इस
धोखे ने सना उर्फ सोहेल का दिल तोड़ दिया। सोहेल ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।
सना खान और सोनल श्रीवास्तव सबसे करीबी सहेली थीं। दोनों का सहेली का रिश्ता प्यार में बदल गया। सना और सोनल घर बसाना चाहते थे। इसके लिए शादी करनी जरूरी थी। शादी ही नहीं दोनों में से एक को जेंडर भी बदलना था। सना जेंडर बदलने के लिए तैयार हो गई। जेंडर बदलने के ‌लिए सना ने अपना
आपॅरेशन कराया और सोहेल बन गई। इसमें करीब पांच लाख रुपये भी खर्च हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  यमुनोत्री हाईवे पर हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

सोनल ने किसी और के लिए खोले दिल के दरवाजे

जेंडर बदलने के बाद सोनल एक अस्पताल में काम कने लगी। सोनल को वहां अस्पताल में एक युवक से प्यार हो गया। इसके बाद सोनल और सना उर्फ सोहेल के रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगी। सना उर्फ सोहेल को जब सोनल की जिंदगी में किसी युवक की एंटी की भनक लगी तो उसने सोनल को समझाया। लेकिन सोनल ने सोहेल के साथ रहने से इंकार कर दिया। सना उर्फ सोहेल ने न्यायालय की शरण ली है। पुलिस के मुताबिक दोनों सहेलियां सना के जेंडर बदलने से पहले तक पांच साल तक पति-पत्नी की तरह रहती थी।

यह भी पढ़ें 👉  पोस्टर प्रतियोगिता में चंद्रावती तिवारी महाविद्यालय की शिवानी रावत प्रथम
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement