Report by : CWN Desk
Published at :
एसपी ट्रैफिक को गलत सूचना देना पड़ा भारी,महिला आरक्षी सहित 04 को किया लाइन हाजिर

पुलिसकर्मियों के लापरवाही बरतने पर SSP ने अनुशासनात्मक कार्यवाही करी

हरिद्वार- शनिवार व रविवार को आसपास के राज्यों सहित अन्य स्थानों से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं व पर्यटकों के हरिद्वार पहुंचने के कारण अधिक संख्या में पुलिस फोर्स की आवश्यकता होती है। ऐसे में जाम लगने पर संबंधित ड्यूटी स्थल पर नियुक्त पुलिस फोर्स की कंट्रोल रूम से लोकेशन पूछे जाने पर एसपी क्राइम/ट्रैफिक रेखा यादव को गलत जानकारी देने पर कर्तव्य में लापरवाही बरते जाने के कारण SSP हरिद्वार अजय सिंह ने महिला कांस्टेबल सहित 04 पुलिस कर्मियों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए पीसी पर तैनात चालक व हेड कांस्टेबल, कंट्रोल रूम में तैनात हेड कांस्टेबल व कोतवाली ज्वालापुर में तैनात महिला आरक्षी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया।

कर्म0गण का विवरण

1- HC PT 14 मोहम्मद अकरम
2- HC AP तुलसी चौहान
3- C. चालक शमीम
4- L.C. पूनम भट्ट

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›