Report by : कालू वर्मा
Published at :
हरेला पर्व पर सीआईएसएफ परिसर में पौंध रोपण हुआ

हरिद्वार। हरियाली उत्सव के रूप में मनाए जाने वाले ‘हरेला पर्व’ के उपलक्ष्य में बीएचईएल हरिद्वार स्थित सीआईएसएफ इकाई परिसर में एक वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया । विधायक, रानीपुर श्री आदेश चौहान, हरिद्वार के जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल, बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री प्रवीण चन्द्र झा, सीआईएसएफ के सीनियर कमांडेंट श्री सत्य देव आर्य, ट्री ट्रस्ट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ग्रीनमैन विजयपाल बघेल तथा उप वन संरक्षक, हरिद्वार श्री नीरज शर्मा के नेतृत्व में लगभग 250 फलदार एवं औषधीय पेड़ लगाए गए ।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री आदेश चौहान ने कहा कि भारतीय संस्कृति में जीवन के लिए उपयोगी प्रत्येक वस्तु को पूज्यनीय माना गया है । उन्होंने इस बात पर बल दिया कि हमें पौधा लगाने से लेकर, वृक्ष बनने तक उसकी देखरेख करनी चाहिए । श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि हरेला पर्व हरियाली, सुख तथा समृद्धि का प्रतीक है । उन्होंने बताया कि हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाकर उनका संरक्षण करने का संकल्प लेना चाहिए । श्री प्रवीण चन्द्र झा ने कहा कि इस तरह के पर्व एवं आयोजनों से सभी को पेड़ों का महत्व समझने में मदद मिलेगी । उन्होंने बढ़ते प्रदूषण का जिक्र करते हुए वृक्षारोपण को मौजूदा समय की आवश्यकता बताया । श्री सत्य देव आर्य ने भी हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी से पर्यावरण के प्रति और अधिक सचेत होने की अपील की । ग्रीनमैन विजयपाल बघेल तथा श्री नीरज शर्मा ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया एवं पेड़-पौधों के महत्व पर अपने विचार रखे ।

इस अवसर पर श्री प्यारे लाल शाह (अवर जिलाधिकारी/प्रा), श्री बीर सिंह बुदियाल (अपर जिलाधिकारी/वित्त), श्री अलोक कुमार (महाप्रबंधक, एचआर, बीएचईएल हरिद्वार), डा. मनीष दत्त (मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हरिद्वार), श्रीमती पूनम सिंह (अध्यक्ष, सीआईएसएफ बीएचईएल हरिद्वार वाईफ एसोसिएशन), श्री जगदीश लाल पहवा (वरिष्ठ समाज सेवक), श्री विनोद कुमार मित्तल (जिला अध्यक्ष, ट्री ट्र्स्ट आफ इंडिया), श्री अनिल भारती (प्रांत सेवा प्रमुख, सेवा भारती), श्रीमती संदीपा शर्मा (एसडीपीओ, वन विभाग), श्री दिनेश प्रसाद नौडियाल (रेंजर, वन विभाग), श्री तेजेंदर सिंह (संकाय प्रमुख, आर्ट आफ लिविंग, हरिद्वार), श्री आशीष झा (प्रतिनिधि, नमामि गंगे, हरिद्वार), श्री शेखर पालीवाल (जिला प्रमुख, स्पर्श गंगा अभियान), श्री राकेश कुमार अरोड़ा पहवा (प्रतिनिधि, सिडकुल एसोसिएशन) तथा बड़ी संख्या में सुरक्षा बल के अधिकारी एवं जवान आदि उपस्थित थे ।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›