Connect with us

उत्तराखण्ड

एसएसपी अजय सिंह को मिली जीआरपी की अतिरिक्त जिम्मेदारी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

चार्ज सभालने के साथ जीआरपी के अधिकारियों की ली बैठक, सकर्तकता बरतने के निर्देश
हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय ने एसएसपी अजय सिंह को सोमवार को जीआरपी का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया। एसएसपी ने पदभार ग्रहण कर लिया। चार्ज संभालते ही एसएसपी अजय सिंह ने जीआरपी के समस्त थाना प्रभारियों को रेलवे स्टेशनों पर सक्रिय विभिन्न जहर खुरानी गिरोहों पर अंकुंश लगाने और
अधिक सतर्कता से कार्य करने के निर्देश दिए। शीतलहर और कोहरे के दृष्टीगत पूर्ण सर्तकता के साथ अपने अपने क्षेत्र में नियमित रुप से गश्त बढ़ाने और ट्रेनों की सुरक्षा के लिए भेजी जाने वाली गार्द को भली भांती ब्रीफ करके अस्लाह के साथ मुस्तेदी के साथ रवाना करने हेतु निर्देशित किया। रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध एंव खानाबदोश लोगों को फोलो कर उनके हर कार्य की
निगरानी करने एवं सत्यापन की कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश से गर्मी से राहत, 17 जून तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

अजय सिंह द्वारा सम्बन्धित प्रभारी गण को आरपीएफ पुलिस बल के अधिकारियों से बेहतर।कोर्डिनेशन रखते हुए रेलवे स्टेशनों के चिन्हित स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए ताकी ठंड के मौसम /शीत लहर के चलते में यात्रियों को असुविधा न हो।।रेलवे स्टेशन के भीड़भाड वाले स्थानों पर चैन स्नेचिंग एवं जेब कतरों के अधिक खतरों को देखते हुए उक्त स्थानों पर सादे वस्त्रों में जीआरपी पुलिस कर्मी नियुक्त किये जाने एवं जिन स्थानों पर केमरे नहीं लगाये गये है।
रेलवे प्रशासन से समन्वय बनाकर तत्काल कैमरे लगवाये जाने के निर्देश दिए।गए। कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित करते हुए निर्देशित किया कि कार्यालय स्तर पर जनहित के कोई भी कार्य पैंड़िग नहीं होने चाहिए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक रेलवे अरुणा भारती एवं अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  जोशीमठ में रहस्यमयी हालातों में भाई-बहन की मौत: कार में महिला का कंकाल, खाई में मिला भाई का शव, खुदकुशी या साजिश?

Select Language

Advertisement