Connect with us

नैनीताल

22वीं नैनी ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता नैनीताल में हुई शुरू

Published

on

खबर शेयर करें 👉

शतरंज प्रतियोगिता में नैपाल समेत देशभर के 90 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया
(कमल जगाती)
नैनीताल
। नैनीताल में रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में नैपाल समेत देशभर के 90 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
नैनीताल में मल्लीताल के शारदा संघ क्लब में आज से पर्वतीय सांस्कृतिक समिति की तरफ से 22वीं नैनी ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता प्रारंभ हुई। आयोजक ईश्वरी दत्त जोशी ने इस प्रतियोगिता में नैपाल के अलावा दिल्ली, मेरठ, मुरादाबाद, मथुरा, लखनऊ, आगरा से लगभग 90 खिलाड़ी पहुंचे हैं। खेल प्रतियोगिता से जुड़े अधिवक्ता डी.के.जोशी ने कहा कि इस दौर में खेल के मैदान दे पाने सरकार के लिए मुश्किल हैं, इसलिए सरकार ने इंडोर खेलों को ही प्रोत्साहित करना चाहिए। देशभर से आए खिलाड़ियों की प्रतिभा का टैस्ट सवेरे 9 बजे से शुरू हुआ जो फाइनल होने तक चलेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement