Connect with us

उत्तराखण्ड

पंतनगर से जयपुर के बीच हवाई सेवा शुरु

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड/पंतनगर पंतनगर से जयपुर के बीच चलने वाले यात्रियों के लिए इंडिगो एयर 26 मार्च से रोजाना नॉन स्टॉप फ्लाइट शुरू करने जा रही है। इसके लिए इंडिगो ने फ्लाइट शेड्यूल जारी कर टिकटों की बुकिंग भी शुरू कर दी हैं।

इंडिगो एयरलाइंस ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को 1 माह पहले पंतनगर जयपुर के बीच हवाई सेवा शुरू करने का प्रस्ताव दिया था, प्राधिकरण और कंपनी के बीच सभी नियमों व शर्तों पर सहमति के बाद यह हवाई सेवा 26 मार्च 2023 से शुरू हो जाएगी। इंडिगो इस हवाई मार्ग पर एटीआर- 76 (76 सीटर) विमान का संचालन करेगी। शुरुआत में जयपुर के लिए न्यूनतम किराया 3500रुपए (अलग-अलग तिथियों में कम या ज्यादा) निर्धारित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 620 औद्योगिक इकाइयां सब्सिडी से वंचित, उद्यमियों में रोष

इस फ्लाइट के शुरू होने से पंतनगर से जयपुर के बीच दूरी मात्र सवा घंटे में सिमट जाएगी।

पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक सुमित सक्सेना ने बताया की इंडिगो प्रबंधन की ओर से फ्लाइट को शुरू करने का फाइनल शेड्यूल मिल चुका है इसके तहत 76 सीटर विमान से यह हवाई सेवा 26 मार्च से शुरू होगी, इंडिगो की यह हवाई सेवाएं सामान्य उड़ान के तहत संचालित होगी।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में महिला काव्य मंच का वार्षिकोत्सव: 'ब्रह्म कमल से कम नहीं बुरांश', 40+ कवयित्रियों ने किया काव्य पाठ

Select Language

Advertisement