Report by : Paras Bisht
Published at :

हल्द्वानी- केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शहर के प्रमुख मार्ग मंडी से लेकर नरीमन चौराहे काठगोदाम तक सड़क सुधारी करण कार्य का शुभारंभ किया। काठगोदाम कॉल टैक्स से केंद्रीय मंत्री ने लगभग 9 किलोमीटर लम्बी सड़क व 12 करोड़ 33लाख की लागत से सुधारीकरण कार्य का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अंतर्गत थी जिसे एनएच विभाग को हस्तांतरित किया गया जिससे कि इस सड़क की मरम्मत समय-समय पर हो सके। इसके अलावा मंडी से तीन पानी तक भी सड़क इसी प्रकार मुख्यमंत्री की घोषणा के अंतर्गत चौड़ी और सुंदर बनाई जाएगी। शुभारंभ के दौरान केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को सड़क की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि शहर के चौमुखी विकास के लिए सरकार निरंतर बजट दे रही है। इसके अलावा शहर में यातायात के दबाव को कम करने के लिए 82 लाख रुपये फ्लाईओवर के सर्वे कार्य के लिए जारी कर दिए गए हैं जल्द ही अधिकारियों और व्यापारियों के बीच समन्वय की स्थिति बनाकर फ्लाईओवर कार्य को भी तेजी से किया जाएगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›