Report by : CWN Desk
Published at :
नड्डा को पुनः अध्यक्ष बनाने पर प्रदेश अध्यक्ष ने जताया शीर्ष नेतृत्व का आभार

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जगत प्रकाश नड्डा को।पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर प्रदेश के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की तरफ से बधाई दी है। उन्होंने नड्डा का प्रभावशाली नेतृत्व प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत सभी शीर्ष पार्टी नेतृत्व का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने राष्ट्रीय
अध्यक्ष को विश्वास दिलाते हुए कहा कि आपके मार्गदर्शन में हम सब मिलकर प्रदेश में प्रत्येक शक्ति केंद्र, बूथ और पन्ना समितियों तक पार्टी के।विचारों व सिद्धान्तों को पहुंचाने का लक्ष्य अधिक मजबूती से पूरा करेंगे। उन्होंने कहा, राष्ट्रीय कार्यसमिति में आपके द्वारा दिए लक्ष्य के अनुसार, आगामी निकाय एवं पंचायत चुनावों समेत 2024 लोकसभा चुनावों में पार्टी राज्य की सभी 5 सीटों पर जीत हासिल करेगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›