Report by : कालू वर्मा
Published at :
जोशीमठ की स्थिति चिंताजनकः गणेश जोशी

भू धंसाव के कारणों का अभी पता नहीं, टीमें कर रही जांच
हरिद्वार।
 उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी शनिवार को हरिद्वार दौरे पर रहे। गणेश जोशी ने कहा कि जोशीमठ की स्थिति वास्तव में चिंताजनक है। इसलिए प्रभावितों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोशीमठ के हालात पर निगाह रचो हैं। मुख्मंत्री खुद वहां पहुंच चुके हैं। उन कारणों को खोजा जा रहा है कि किस वजह से इतनी बड़ी यह घटना हुई है। सरकार आपदा प्रभावित लोगों के साथ है। 6 महीने तक 4000 रुपये दिया जाएगा।


कैबिनेट मंत्री ने मिश्रा आयोग की रिपोर्ट पर कहा कि वास्तव में कहीं ना कहीं इस पहलू पर चूक भी है। जब तक पूरे फैक्ट सामने ना आ जाए कोई कुछ नहीं कह सकता है। कोई बोल रहा है कि टनल की वजह से ऐसा हुआ, कोई कह रहा है कि भूस्खलन के बाद से हुआ है। इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›