Report by : CWN Desk
Published at :
एसटीएफ का रुड़की में छापा, 10 लाख रुपये की नशीली दवाओं के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत एसटीएफ की कार्यवाही से हड़कंप मचा

देहरादून। उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु *माननीय मुख्यमंत्री जी के उत्तराखंड के ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश पर एसटीएफ की ए.एन.टी.एफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) द्वारा कोतवाली सिविल लाइन रुड़की  पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए  अभियुक्त साहिब ए आलम पुत्र नवाबजान निवासी रहमतनगर मुरादाबाद उमर 23 वर्ष व  अभियुक्त जुबेर पुत्र सिराज अहमद निवासी  उपरोक्त के कब्जे से  74440 प्नशीली दवाइयां  बरामद  की गई। एसटीएफ द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली सिविल लाइन रुड़की में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
गिरफ़्तार किए गए अभियुक्तों का विवरण*

1–साहिब ए आलम पुत्र नवाबजान निवासी रहमतनगर मुरादाबाद उमर 23 वर्ष ।
(अभियुक्त वर्तमान में अमरोहा के एक कॉलेज से डी–फार्मा की पढ़ाई कर रहा है)
2–जुबेर पुत्र सिराज अहमद निवासी उपरोक्त।
बरामदगी का विवरण*–
74440 अवैध नशीली गोलियां (एल्प्राजोलम की टेबलेट्स और ट्रामाडोल के कैप्सूल)
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस. टी. एफ, उत्तराखंड द्वारा आज पुनः अपने निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस. टी. एफ उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपनी कार्यवाही जारी रखे रहेगी।

*एसटीएफ से संपर्क हेतु : 0135 -2656202*
                                   *9412029536*

*एएनटीएफ/एसटीएफ पुलिस टीम :-*
01 उपनिरीक्षक विकास रावत
02 ASI चिरंजीत सिंह
02 हेड का0 जय सिंह
04 हेड का0 सुधीर केसला
05 वीरेंद्र राणा
कोतवाली सिविल लाइन रुड़की पुलिस टीम
1 का  अनिल वर्मा
3 hg अंकित कुमार

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›