Report by : CWN Desk
Published at : Updated at :
एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 2.30 किलो चरस बरामद, 4 ड्रग पैडलर गिरफ्तार

देहरादून। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने नशे के खिलाफ कड़ा अभियान चलाते हुए रायपुर थाना क्षेत्र से चार ड्रग पैडलरों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 2 किलो 30 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई है।
कफ़कोट, बागेश्वर से सप्लाई होती थी चरस
गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे कई बार जीवन नामक अंतर्राज्यीय ड्रग डीलर से कफ़कोट, बागेश्वर से चरस लाकर देहरादून में सप्लाई करते थे। यह नशा खासकर कॉलेजों और हॉस्टलों में युवाओं को बेचने की योजना थी।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
• प्रियांशु नेगी (22), निवासी गुजरोवाली कृष्ण बिहार रायपुर
• गौतम उनियाल (20), निवासी नेहरूग्राम सिद्धबिहार रायपुर
• ऋषभ बुटोला (22), निवासी मारुति विहार रायपुर, मूल निवासी श्रीकोट श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल
• अंशुल रावत (21), निवासी मयूर कॉलोनी नेहरूग्राम रायपुर
चारों आरोपियों के खिलाफ थाना रायपुर में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
एएनटीएफ की सतर्कता से मिली सफलता
एसएसपी एसटीएफ श्री नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि टीम को लगातार सूचना मिल रही थी कि कुछ युवक चरस की सप्लाई कर रहे हैं। गुप्त निगरानी के बाद 16 सितंबर की रात सोडा सारोली क्षेत्र में दबिश दी गई और सभी को दबोच लिया गया।
एसएसपी का संदेश – नशे से दूर रहें
एसएसपी ने कहा, “नशा युवाओं के भविष्य को बर्बाद करता है। जनता से अपील है कि नशे से दूर रहें और नशा तस्करी की किसी भी जानकारी को तुरंत पुलिस या एसटीएफ से साझा करें।”
बरामदगी का विवरण
• 2 किलो 30 ग्राम अवैध चरस
एसटीएफ से संपर्क
हेल्पलाइन नंबर: 0135-2656202, 9412029536
एएनटीएफ/एसटीएफ टीम, उत्तराखंड

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›