Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय साइबर ठग महिला गिरफ्तार, फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल और इंटरनेशनल नंबरों से ठगे 40 लाख रुपये

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने साइबर ठगी के एक गंभीर मामले में अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़ी एक महिला ठग रमनदीप कौर को ऋषिकेश के श्यामपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। महिला पर व्हाट्सएप पर फर्जी अमेरिकी नंबर और प्रोफाइल बनाकर खुद को सरकारी एजेंसी की अधिकारी बताने और एक महिला पीड़िता से करीब 40 लाख रुपये ठगने का आरोप है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: शिक्षकों के अंतरमंडलीय तबादले टले, बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए लिया गया फैसला

एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह के अनुसार, पीड़िता से गोल्ड बिजनेस के लिए रॉ मटेरियल खरीदने के नाम पर बार-बार धनराशि मंगवाई गई। अभियुक्ता द्वारा साइबर ठगी के लिए फर्जी सिम, डेबिट कार्ड, अंतरराष्ट्रीय व्हाट्सएप नंबर और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल किया जाता था।

एसटीएफ की टीम ने उसके पास से दो मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड, तीन डेबिट कार्ड और तकनीकी साक्ष्य बरामद किए। प्रारंभिक जांच में उसके खिलाफ देश के अन्य राज्यों—गुजरात, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड—में भी साइबर धोखाधड़ी की शिकायतें दर्ज पाई गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा पुलिस फेरबदल: 15 IPS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

एसटीएफ ने जनता से अपील की है कि किसी भी डिजिटल अरेस्ट या व्हाट्सएप कॉल से डरें नहीं और तुरंत 1930 हेल्पलाइन या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत करें।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement