Connect with us

उत्तराखण्ड

यहां के छात्रों को बोर्ड परीक्षा केंद्र चुनने की मिलेगी छूट

Published

on

खबर शेयर करें 👉

चमोली। जोशीमठ में भू-धंसाव से प्रभावित छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केन्द्र चुनने की छूट मिलेगी। प्रभावित छात्र-छात्राओं से परीक्षा केन्द्र के लिए विकल्प मांगे जाएंगे। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को इसके निर्देश दे दिए।

यह भी पढ़ें 👉  बीजेपी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पहली लिस्ट जारी, नैनीताल से दीपा दर्मवाल को उतारा

डॉ. रावत ने कहा कि भू-धंसाव से प्रभावित छात्रों को बोर्ड परीक्षा देने में कोई परेशानी न हो, इस लिए फैसला लिया है। डा. रावत ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में परीक्षार्थियों का मनोबल बढ़ाने
के दृष्टिगत प्रधानमंत्री के साथ ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम’ का
प्रदेशभर के स्कूलों में आयोजन किया जाएगा। स्कूलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’ की थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ-हेमकुंड रोपवे से बढ़ेगी भीड़, उत्तराखंड में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार का खाका तैयार: CM धामी

Select Language

Advertisement