Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार 27 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद दोपहर 3 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे। नामांकन व अन्य प्रक्रिया 24 सितंबर तक पूरी कर ली जाएगी। चुनाव को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने विशेष तैयारी की है। छात्रसंघ चुनावों को लेकर विश्वविद्यालय कैंपस में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। यह चुनाव छात्र नेतृत्व की नई दिशा तय करेगा।