Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

अल्मोड़ा के मुनड़ा गांव में आतंक का पर्याय बन घायल तेंदुए का सफल रेस्क्यू

Published

on

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। सल्ट ब्लॉक के मुनड़ा गांव में मंगलवार को एक घायल तेंदुआ देखा गया। तेंदुए के घायल होने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को रेस्क्यू करने का प्रयास शुरू कर दिया।
घायल तेंदुआ घनी झाड़ियों में छुपा हुआ था, जिसके कारण उसे रेस्क्यू करने में काफी मुश्किल हो रही थी। वन विभाग की टीम ने रात भर तेंदुए पर नजर रखी। अगली सुबह फिर रेस्क्यू करने का प्रयास किया गया और इस बार टीम को सफलता मिली। तेंदुए को ट्रंकुलाइज कर पिंजरे में डाल दिया गया।
जांच में पता चला कि तेंदुए के पिछले हिस्से में चोट के कई निशान हैं। वन अधिकारियों ने बताया कि संभवतः सुअर के साथ संघर्ष में तेंदुआ घायल हो गया था। तेंदुए के शरीर पर भी कई जख्म थे। प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाज के लिए अल्मोड़ा भेज दिया गया है।
गौरतलब है कि मंगलवार दोपहर को मुनड़ा गांव में सड़क पर एक तेंदुआ लेटा हुआ था। ग्रामीणों ने उसे भगाने की कोशिश की, तो वह घिसटते हुए झाड़ी में घुस गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को घायल पाया।
वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को तेंदुए के हमले से सावधान रहने की सलाह दी है। साथ ही, उन्होंने ग्रामीणों को यह भी बताया कि अगर वे किसी जंगली जानवर को घायल अवस्था में देखें, तो तुरंत वन विभाग को सूचित करें।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement